फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप

Sun, 18 Jun 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बूंदी जिले में एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित रिश्ते में नाबालिग का जीजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपित गिर्राज माली है। उसने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में अपनी नाबालिग साली के साथ घिनौना कृत्य किया। इस दौरान आरोपित की पत्नी घर से बाहर किसी परिचित के यहां केशवपुरा गांव में गई हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने मामला शुक्रवार को आया जब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसे बूंदी के जिला सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कोटा के जेके लोन अस्पताल में रैफर कर दिया गया। अब कोटा के अस्पताल में नाबालिग पीड़िता का उपचार जारी है जहां उसकी हालत अभी ठीक है। उधर, पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी मौके से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें