फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालय कर्मचारियों का दूसरे दिन भी अवकाश, अब इनका भी मिला समर्थन

Wed, 09 Aug 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की ओर से सामूहिक अवकाश के आज दूसरे दिन भी सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। आज भी प्रदेश के 33 जिलों में मंत्रालय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सैना ने बताया कि राजथानी जयपुर में अशोक उद्यान में भारी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में वाहन रैली निकालकर 3 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए।

सक्सैना ने बताया कि जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ तथा जयपुर विकास प्राधिकरण परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने भी कर्मचारियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है इसलिए 11 अगस्त को जेडीए के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर कैंडल थीम पार्क जयपुर में जयपुर स्थित कई विभागों के कर्मचारी 11 बजे एकत्रित होकर सभा करेंगे । 
विज्ञापन


राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि महासंघ सरकार से टकराव एवं आन्दोलन की मानसिकता नहीं रखता। महासंघ सरकार से मांग करता है कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की वाजिब मांगो पर सकारात्मक वार्ता कर यथा शीघ्र निर्णय किया जाए ।
 
विज्ञापन

इन विभागों में कामकाज ठप

जयपुर के अशोक उद्यान में कार्य बहिष्कार के दौरान आगे की रणनीति तय करते मंत्रालयकर्मी
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जयपुर जिलाध्यक्ष मुकेश मुदृगल ने बताया कि जयपुर में आज पुलिस मुख्यालय जयपुर, कारागार, पुलिस वायरलेस, पुलिस अनुसंधान केन्द्र, पीडब्ल्यूडी, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी, ओटीएस, संभागीय आयुक्त, महिला आयोग, सिंचाई, कृषि,कृषि विपणन, महिला अधिकारिता,आपदा प्रबंधन, जनसम्पर्क विभाग, विकास विभाग, निर्वाचन विभाग, अभियोजन विभाग,सैनिक कल्याण, खाद्य विभाग, कलेक्ट्रेट, उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, परिवहन आरटीओ, पशुपालन, शिक्षा संकुल, चिकित्सा, अधीक्षक सवाईमानसिंह चिकित्सालय, बीमा, कोषालय,वाणिज्यकर, मिनी सचिवालय, पंचायती राज, महिला बाल विकास, कोष एवं लेखा, निरीक्षण विभाग, लोकल फंड आॅडिट, महिला एवं बाल विकास, उद्यान, सहकारिता, जनसंपर्क ,जनाना अस्पताल, आयुर्वेद, विधी एवं वादकरण, लोक अभियोजन, इन्दिरा गांधी नहर, संस्कृत शिक्षा,भाषा विभाग, रसद विभााग, नगर नियोजन, उद्योग, भू प्रबन्ध, महिला अधिकारिता, वन, कारखाना बोयलर, मोटर गैराज, श्रम, तहसील, उपखंड अधिकारी कार्यालय,जल ग्रहण विकास, सांख्यिकी, आबकारी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जेके लोन,महिला चिकित्सालय, कांवटिया चिकित्सालय, सेटेलाइट चिकित्सालय, पयर्टन, स्वायत शासन ,समाज कल्याण, संभागीय आयुक्त, विज्ञान प्रोद्योगिकी, विद्युत विभाग पंजीयन, आदि विभागों के हजारों मंत्रालयिक कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें