फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की इंजीनियर को चेतावनी, ए मिस्टर बैंड बजा दूंगा तुम्हारा

Thu, 24 Aug 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
युनूस खान मंत्री
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 29 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आ रहें है। इसी के चलते राज्य सरकार के तमाम मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी दिन रात काम में जुटे हुए है।
विज्ञापन



उदयपुर के खेलगांव में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। खेलगांव में बुधवार को तैयारियों को जायजा लेने पहुंचे राजस्थान के पीडब्लयूडी मंत्री युनूस खान अपने ही महकमे के इंजीनियर को धमकाते नजर आए।


दरअसल खेलगांव में तीन हैलीकॉप्टर उतारने के लिए हैलीपेड बनाए जा रहें हैं। मंत्री जब निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें वहां मिटटी में नमी नजर आई।

खान ने हैलीपेड देखकर विभाग के एसई को कहा कि "ए मिस्टर मिट्टी धंसनी नहीं चाहिए, नहीं तो बैंड बजा दूंगा"
विज्ञापन

तैयारियों में जुटी है सरकार

pm modi
 उन्होंने अधिकारियों का निर्देशित किया ​कि लगातार यहा रोलर चलाते रहें जिससे कि हैलीपेड सही प्रकार से तैयार हो सके।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी उदयपुर यात्रा के दौरान 25 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को देकर जाएंगे।

पिछले कई ​दिनों से राज्य के प्रमुख मंत्री मोदी की यात्रा को देखते हुए उदयपुर में डेरा डाले हुए है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उदयपुर जाकर स्वयं तैयारियों का निरीक्षण कर चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें