फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने दिलाई तंबाकू से दूर रहने की शपथ

Tue, 30 May 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शपथ दिलाते हुए मंत्री अरुण चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ हमें दूर रहना चाहिए बल्कि औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, यह कहना था सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी का।
विज्ञापन


वे मंगलवार को अम्बेडकर भवन सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तम्बाकू और धूम्रपान छोड़ने की शपथ दिलाने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को तंबाकू से होने वाले खतरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के सेवन और धूम्रपान की आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और जानलेवा साबित हो सकती है। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने धूम्रपान निषेध के स्टीकर्स का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये स्टीकर्स विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, विमंदित गृहों, नारी निकेतन, वृद्धाश्रमों एवं अन्य सभी भवनों में लगाए जाएंगे। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि अब नया सवेरा अभियान के तहत अन्य प्रकार के नशों के साथ-साथ तम्बाकू और धूम्रपान के नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू और धूम्रपान के खिलाफ जन-जागृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रिंसिपलों और निरीक्षकों को 200 रुपए का अर्थ दण्ड देने का भी अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें