फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राठौड़ ने कहा- बीजेपी की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी, सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस विजयी होगी

Thu, 24 Nov 2022 02:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बीजेपी की आगामी दिनों में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को राजनीतिक नौटंकी बताया है। राठौड़ ने कहा, बीजेपी केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस और राजस्थान सरकार को कोसने के अलावा बीजेपी के पास कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने राजस्थान बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, बीजेपी की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी में बौखलाहट है। बीजेपी जन आक्रोश रैली निकालकर केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। जबकि आज देश में बीजेपी के प्रति जन आक्रोश है। बीजेपी विकास के नाम पर राजनीति कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी 25 बीजेपी सांसद राजस्थान के विकास के मुद्दे पर मौन हैं। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने राजस्थान के सभी 25 सांसदों से पूर्वी नहर परियोजना पर प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी सांसद संसद में महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन क्यों हैं? उन्होंने राजस्थान के सांसदों से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करवाने और देश में चिरंजीवी चिकित्सा योजना लागू करवाने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह किया है।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों, खिलाड़ियों, महिलाओं, दलितों-आदिवासियों और ईडब्ल्यूएस वर्ग युवाओं सभी धर्म और संप्रदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे बीजेपी में बौखलाहट है और वह अपनी बौखलाहट छिपाने के लिए जन आक्रोश रैली निकाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम को आपस में बांटकर, भाई को भाई से लड़ाकर शासन कर रही है। बीजेपी का चाल-चेहरा और चरित्र आम जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरदारशहर के उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी और आगामी 2023 में अशोक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी के सात आठ नेता मुख्यमंत्री बने राजस्थान और दिल्ली में घूम रहे हैं। जबकि बीजेपी के किसी भी नेता ने राजस्थान के मुद्दों पर कोई आवाज नहीं उठाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें