फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बोले, दो सालों में 75 लाख लोगों को पेजयल उपलब्ध कराना है

Thu, 20 Jul 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
प्रदेश के 75 लाख से ज्यादा लोगों को आने वाले दो वर्षों में सतही स्रोतों से पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभाग के हर अधिकारी को कमर कस लेनी चाहिए। यह कहना है राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल का। गोयल आज शासन सचिवालय परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि विभाग ने 37 में 32 पेयजल परियोजनाओं को समय रहते पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली, एस्को मॉडल, स्काडा सिस्टम, बजट घोषणा के कार्य, निविदाओं में और अधिक पारदर्शिता, हैंडपंप अभियान, डिग्गी परियोजना, जनता जल योजना, सोलर, आरओ प्लांट सहित 18 बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र ने कहा कि आमजन को गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग आरओ प्लांट्स को एक अभियान के रूप में लेकर इनकी पहुंच आसपास की स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हॉस्टल्स तक बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जीएलआर की सफाई का विशेष ध्यान रखें और हर छह महीने में उसकी सफाई कराना तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें