फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म 'रानी पद्मावती' मामले में घिरे तो मंत्री जी ने लिया यू टर्न

Fri, 17 Mar 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अरुण चतुर्वेदी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को बैन करने को लेकर विवादों में घिरे राज्य के सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को मामले में यू टर्न ले लिया। चतुर्वेदी ने कहा कि  फिल्म की शूटिंग को लेकर राज्य में कोई बैन नहीं है। साथ ही राज्य में फिल्म रिलीज होने से पहले करणी सेना को दिखाई जाएगी ऐसा भी कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब कि कुछ दिन पूर्व मंत्री जी की ओर से कहा गया था कि प्रदेश में फिल्म तभी रिलीज होगी जब राजपूत करणी सेना को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी। मंत्री जी का यह बयान तब सामने आया था जिस दिन इस फिल्म के शूटिंग सेट को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। गौरतलब कि करणी सेना की ओर से जनवरी माह में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जयपुर के जयगढ़ फोर्ट में हंगामा किया था और संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी। इसके बाद जयपुर में फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।
विज्ञापन

करणी सेना का आरोप है फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें