गुर्जरवास क्षेत्र में बिजली के हाईवोल्टेज से लाखों रुपए के उपकरण फुंक गए। पीड़ित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही, मुआवजा दिलवाने की मांग की।
मामला अजमेर के गुर्जरवास क्षेत्र से जुड़ा है। यहां लोगों ने बताया कि आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक बिजली विभाग की लापरवाही से हाई वोल्टेज आया, जिसके कारण कई महंगे उपकरण फुंक गए। लोगों का कहना है कि इलाके में 2 एसी, 15 फ्रीज, 27 एलईडी टीवी, 60 पंखे सहित अन्य उपकरण फुंक गए। फुंके उपकरणों की कीमत लाखों में है। इसके विरोध में लोगों ने टाटा पावर के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुआवजा दिलवाने की मांग की। टाटा पावर के कर्मचारियों ने उन्हें उचित आश्वासन देकर शांत करवाया।