फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां पर मिलेगा ऊंटनी का दूध, पीओ और बनाओ सेहत

Fri, 29 Dec 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ऊंट
विज्ञापन
रेगिस्तान के जहाज 'ऊंट' को बचाने के लिए अब नई और अनूठी पहल की जा रही है। ऐसी पहल जो न केवल ऊंटों को बचाएगी, बल्कि लोगों की सेहत को भी दुरुस्त रखेगी।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान में ऊंट संरक्षण के लिए की जा रही इस पहल में अब ऊंटनी का दूध सरस पार्लर्स (डेयरी प्रोडक्ट आउटलेट) पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे ऊंट संरक्षण के कार्य को बढ़ावा मिलेगा।

यह जानकारी पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष गोवर्धन राईका ने दी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इस के दो मायने हैं। एक तो ऊंटनी का दूध स्वास्थ्य के लिहाज के बेहद अच्छा है। यह कई बीमारियों से लड़ने में बेहतर विकल्प साबित होता है। ऐसे में यह बीमारियों में उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों को आसानी से ऊंटनी का दूध उपलब्ध करवाने के लिए अब सरस पार्लर पर इसे पहुंचाया जाएगा, जहां लोगों को पीने के लिए यह आसानी से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

इस दूध में हैं औषधीय गुण और पौष्टिक तत्व

दूध
नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल, बीकानेर के निदेशक डॉ. एन.वी. पाटिल ने कहा कि ऊंटनी का दूध औषधीय गुणों से युक्त और पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। इसके सेवन से कई मानवीय रोगों से लड़ा जा सकता है।

जानकारों के अनुसार ऊंटनी का दूध मधुमेह पीड़ितों के लिए अमृत के समान है। जो रोजाना ऊंटनी का दूध पीता है, उससे रोग दूर रहते हैं। राजस्थान में हुए शोध में देखा गया है कि जो शूरू से ऊंटनी के दूध का सेवन कर रहे हैं, वे अधिक स्वस्थ और तंदुरुस्त पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें