जयपुर में मंगलवार सुबह हुई एक खगोलीय घटना ने सभी को चौंका दिया। जयपुर के मुकुंदपुरा गांव में जलता हुआ कथित उल्कापिंड गिरने की बात सामने आई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे आसमान से कुछ जलती हुई चीज एक खेत में गिरी। इस घटना के बाद लोगों में दहश्त का माहौल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार उन्हें एक कोयलानुमा चीज मिली है। जिसका वजन करीब ढाई-तीन किलो। पुलिस ने सही जानकारी जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल की टीम और विशेषज्ञों को बुलाया है। वहीं दूसरी और आसमान से गिरे इस तथाकथित उल्कापिंड को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उल्का पिंड गिरने से दो फीट गहरा गड्ढा भी हो गया है। हालांकि बताया जा रहा उल्का पिंड कई टुकड़ों में बंट गया है, लेकिन सबसे बड़े टुकड़े की लम्बाई करीब डेढ़ फीट है।