फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज की जयपुर बंद की चेतावनी, थाने के बाहर प्रदर्शन

Wed, 24 May 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
थाने के बाहर प्रदर्शन।
विज्ञापन
जयपुर के एक निजी चिकित्सालय में मरीज की मौत और उसके बाद चिकित्सक पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। अग्रवाल समाज की ओर से पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जयपुर के अग्रवाल समाज ने भी आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई को लेकर ज्योति नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही, हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर निजी चिकित्सालयों ने काम ठप्प करने की चेतावनी दी है। समाज के लोगों का कहना है कि हाल ही में वायरल हुए अस्पताल के वीडियो में लोग तोड़फोड़ व डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहें हैं। लेकिन फिर भी पुलिस ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

लोगों का आरोप है कि पुलिस दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं दूसरी और मृतक रतन सैनी के समर्थन में बरकत नगर के व्यापारी सम्बधित चिकित्सालय व चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें