अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों का दल
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच के लिए केंद्र की 20 सदस्यीय एक टीम इन दिनों सरकारी अस्पतालों का दौरा कर रही है। इस टीम ने सोमवार को अलवर पहुंची और विभिन्न अस्पतालों को दौरा किया।
टीम ने अलवर के सामान्य चिकित्सालय, शिशु चिकित्सालय और जनाना अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक मोहनलाल सिंधी ने टीम को राजस्थान सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के बारे में जानकारी ली और वहां पर मरीजों से बातचीत की।
टीम के सदस्य डॉ. चिरचित कुमार का कहना था कि अस्पतालों के निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें राजस्थान में चल रही स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का फीडबैक भारत सरकार को दिया जाएगा। इसके साथ ही इन योजनाओं में आ रही समस्याओं की की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसकी भी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी और उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।