फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Sun, 23 Oct 2022 11:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्लाईवुड फैक्ट्री में आग इतनी भीषण थी कि दो गाड़ियां और 14 टैंकर से आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए। आग किस कारण लगा, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जयपुर में फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के कानोता थाना इलाके में एक प्लाईवुड की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और 14 टैंकर ने आग पर तीन घंटे में काबू पाया। आग इतना भीषण था कि दो किमी दूर से लपटें दिख रही थीं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग हीरा वाला रिको में स्थित श्री राम इंडस्ट्रीज के प्रमोद गोयल की फैक्ट्री में लगी। आग की सूचना पर मालिक मौके पर पहुंचा। कानोता थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

वहीं मालिक ने बताया कि फैक्ट्री शाम 8:30 बजे बंद हुई थी। जिसके बाद केवल गार्ड ही फैक्ट्री में मौजूद था। आग कैसे लगा, ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें