फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद,परिजनों ने दूसरे दिन भी नहीं लिया शव

Tue, 19 Sep 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
व्यापारी वासु सिंधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूर्यनगरी जोधपुर में दो दिन पहले हुई व्यापारी वासुदेव सिंधी की हत्या के विरोध में आज जोधपुर बंद रहा। बंद का व्यापक असर रहा और तकरीबन सभी बाजार बंद रहे है। उधर, परिजनों ने अभी तक व्यापारी का शव नहीं लिया है। 
विज्ञापन


व्यापारी सुबह जलजोग चौराहा स्थित धरनास्थल पर जमा हुए। इसके बाद वे टोलियां बनाकर विभिन्न बाजारों में गए और दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। दुकानदारों ने भी जोधपुर बंद का पूरी तरह समर्थन किया। इस दौरान कही से कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है और बंद शांतिपूर्ण रहा। 

बंद को जोधपुर शहर के 27 से अधिक व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सहित कई अन्य संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया।कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण सिंह उचियारड़ा, जिला अध्यक्ष सईद अंसारी व्यापारियों के धरने में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ को हटाने, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने और मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाने और शव नहीं लेने की बात कही।
विज्ञापन

हत्यारों की हुई पहचान,जल्द होंगे गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए एसओजी एडीजी उमेश मिश्रा आईजी दिनेश एमएन - फोटो : amar ujala
इधर, इस मामले की जांच पुलिस से एसओजी को देने के बाद कल रात को ही एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा, आईजी दिनेश एमएन अपनी टीम के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। जहां एसओजी अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर के साथ ही अधिकारियों से पूरे मामले में फीडबैक लिया।

एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और इनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक टीम को पंजाब रवाना किया गया है साथ ही स्थानीय पुलिस और हरियाणा और पंजाब पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि हालांकि एसओजी द्वारा हत्यारों की पहचान कर लेने बावजूद उन्हें गिरफ्तार करना काफी चुनौतीपूर्ण है मगर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें