फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बारिश से हाहाकार,लंबी दूरी की ये ट्रेनें रद्द

Tue, 25 Jul 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
मरु प्रदेश कहलाए जाने वाले राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में ट्रेक के नीचे पानी भर जाने के कारण रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है जिससे आज लंबी दूरी की ट्रेनों को भी आंशिक तौर पर रद्द करना पड़ा है। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि अहमदाबाद मंडल पर पालनपुर-उमरदेशी-छापी रेलखंड पर भारी बारिश के कारण ट्रेक के नीचे पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा को आज रद्द कर दिया गया है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 79438, आबूरोड-मेहसाना डेमू को भी आज आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 79432, मेहसाना-अहमदाबाद डेमू रेलसेवा भी आज रद्द रहेगी। 
विज्ञापन



इन गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन

भारी बारिश के कारण कुछ रेलगाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार बांद्रा से चलकर जयपुर आने वाली गाड़ी संख्या 19707, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर अरावली एक्सप्रेस 
को परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-चन्देरिया-अजमेर होकर चलाया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस से चलकर बीकानेर को आने वाली गाड़ी संख्या 14708, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-चन्देरिया-अजमेर -मारवाड़ जं. होकर संचालित किया गया। 

अहमदाबाद से चलकर आगरा फोर्ट को जाने वाली गाड़ी संख्या 12548, अहमदाबाद-आगरा फोर्ट को परिवर्तित मार्ग वाया गोधरा-रतलाम-नागदा-बयाना होकर संचालित किया गया है। ओखा से चलकर जयपुर को आने वाली गाड़ी संख्या 19573, ओखा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग वाया आणंद-गोधरा-रतलाम-चन्देरिया-अजमेर होकर संचालित किया जा रहा है। 

बैंगलूरु से चलकर भगत की कोठी जोधपुर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 16534, बैंगलूरु-भगत की कोठी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा -गोधरा-रतलाम-चन्देरिया-अजमेर-मारवड़ जं. होकर संचालित किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन

जैसलमेर-अहमदाबाद रूट हुआ बंद

डेमो इमेज
प्रदेश में इन्द्रदेवता की जबरदस्त मेहरबानी का दौर जारी है, वहीं कई क्षेत्रों में बाढ़ से हालात हो गए है। पाली, जालौर, सिरोही जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है तथा हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं जालोर के सांचोर में हालात बिगड़ने से जैसलमेर-अहमदाबाद मार्ग बंद हो चुका है। 

जैसलमेर के साथ-साथ बाड़मेर-अहमदाबाद मार्ग भी ठप्प है। सांचोर में हालात बिगड़ने से जैसलमेर-अहमदाबाद को जाने वाली बसों के पहिए ठप्प हो गए हैं। अहमदाबाद मार्ग ठप्प होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसलमेर से प्रतिदिन करीबन एक दर्जन बसें अहमदाबाद तक जाती है। व्यापार, चिकित्सा के लिहाज से जैसलमेरवासियों की पहली पसंद अहमदाबाद है लेकिन मार्ग ठप्प होने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी प्रकार जैसलमेर से बैंगलूरु,चेन्नई जाने वाले यात्रियों को अहमदाबाद होकर ही गुजरना पड़ता है ऐसे में लंबी दूरी तय करने वाले यात्री भी बेहद परेशान है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें