इस वक्त देश के कई हिस्सों में मानसून पूर्ण रुप से सक्रिय है। लेकिन जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हो रही है वहां लोगों की जान पर बन आई है। राजस्थान के गुजरात सीमा से लगते जिलों में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है।
बीते 12 घंटों के दौरान अकेले उदयपुर संभाग में भारी बारिश तीन लोगों की मौत का कारण बन गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि को डूंगरपुर जिले में हिम्मतपुर पुल पर एक कार बह गई। कार में दो जने सवार थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से पूरी रात्रि राहत अभियान चलाया गया। दोनों व्यक्तियों के शव आज सुबह आठ बजे सायरा बांध के नजदीक मिले हैं।