मरूभूमि जैसलमेर का तीर्थ स्थल कहलाए जाने वाले वैशाखी कुंड में बुधवार सवेरे एक युवक के डूबने से मृत्यु हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार आज सवेरे जिला मुख्यालय से करीबन 15 किलोमीटर दूर वैषाख पूर्णिमा का स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ। वैषाख पूर्णिमा की स्नान के लिए वैषाखी कुंड पर खड़े बाड़मेर निवासी जुगताराम का पांव फिसल गया। जुगताराम को तैरना नहीं आता था और कुंड में डूब गया। कुंड पर खड़े लोगों ने जुगताराम को बाहर निकाला और जवाहर चिकित्सालय लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।