फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन के पास पकड़ा संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Wed, 10 May 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया संदिग्ध पंकज ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में वायुसेना की चारदीवारी के समीप एक संदिग्ध को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। संदिग्ध को पकड़ने के साथ ही सुरक्षा एजेसिंया भी सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायुसेना की सूचना पर पुलिस ने वायुसेना की चारदीवार के समीप एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। प्ररंभिक पूछताछ में संदिग्ध बिहार का रहने वाला है तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध का नाम पंकज ठाकुर है तथा संदिग्ध बिहार का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहा है तथा उसके पास से कोई भी सामग्री बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस संदिग्ध से विस्तृत में पूछताछ करेगी तथा उसके बाद संभवतया संदिग्ध को विभिन्न एजेंसियों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें