फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाने से पहले ये जरूर जान लें, हवा किस दिशा में चलेगी और कितनी तेज

Sun, 14 Jan 2018 09:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान में आज मकर संक्रांति के त्यौहार की धूमधाम से शुरुआत हुई। सुबह से ही संगीत की मधुर धुनों के बीच लोग घरों की छतों पर पतंगबाजी करते दिखे। वहीं, घरों और मंदिरों में दान-पुण्य का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


जयपुर शहर में आज अलसुबह से ही घरों की छतों पर लोग पतंग उड़ाने पूरी तैयारियों के साथ दिखे। हालांकि सुबह हवा नहीं चलने से बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।   मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा का रुख आज दक्षिण और पश्चिम में रहने की संंभावना है। साथ ही, मौसम भी साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। दोपहर 12 बजे करीब हवा की रफ्तार कम होने से पतंग उड़ाने वालों को परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ये समय रहेगा दान करने के लिए शुभ

पतंगबाजी - फोटो : फाइल फोटो
महिलाएं आज के दिन 14 वस्तुएं दान करेंगी, इसमें तिल से बनी हुई चीजों का भी खास महत्व है। रविवार के दिन संक्रांति आने से दान का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि रविवार का दिन सूर्य का दिन माना गया है और संक्रांति पर भी सूर्य की आराधना की जाती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, आज दोपहर 1:47 से शाम 5:50 बजे तक पुण्यकाल रहेगा और इसी अवधि के बीच में महापुण्यकाल भी रहेगा। महापुण्यकाल दोपहर 1:47 से 2:28 बजे तक रहेगा। वृष लग्न होने से भी इस बार मकर संक्रांति अत्यंत शुभ और मंगलकारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें