फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन की अपील, आप लालटेन उड़ाएंगे तो हम प्लेन नहीं उड़ा पाएंगे

Sat, 13 Jan 2018 02:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर भारी पतंगबाजी और हर साल उड़नेवाली असंख्य लालटेनों की सम्भावना को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन से विशेष अपील की है।
विज्ञापन



जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने सक्रांति पर हर साल पतंगबाजी के माहौल को देखते हुए की है, जहां जयपुराइट्स रात में बेतरतीब लालटेन उड़ाते हुए देखे जा सकते हैं। जयपुर में हर साल सक्रांति पर शाम ढलते ही पतंगबाजी के बाद लोग जलती हुई लालटेनें उड़ते हैं, जिससे आसमान पर काफी खतरा मंडराता रहता है और ये लालटेन फ्लाइट्स को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जयपुर के सांगानेर इंटरनेश्नल एयरपोर्ट की परिधी में आने वाली कॉलोनियों के रहवासियों से पंतगबाजी और लालटेन को लेकर ये दिशा निर्देश जारी किए हैं।एयरपोर्ट के निदेशक जे.एस. बलहारा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एयरपोर्ट की 1 किलोमीटर की परिधी में सभी लोग पतंगबाजी करने से बचें और शाम को लालटेन भी ना उड़ाएं क्योंकि प्लेन की लैंडिग और टेकआॅफ में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें