फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकदूजे के नहीं हो पाए तो फंदे से झूले भाई बहन

Sat, 13 May 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
आमेर थाना इलाके में एक युवक और युवती ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी में सामने आया कि दोनों युवक युवती रिश्ते में भाई बहन लगते थे और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था वहीं युवती की शादी सात मई को किसी और युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मामला आमेर के सिंघवाना गांव का है जहां शनिवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती का शव लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची आमेर थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया जिसके बाद मृतकों की पहचान फूलचंद और लक्ष्मीदेवी के रुप में हुई। 

युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। सात मई को लड़की के घरवालों ने उसकी शादी करवा दी थी। बताया गया कि प्रेमी युवक और युवती के दादा रिश्ते में भाई हैं इस लिहाज से ये दोनों भी आपस में भाई बहन थे,ऐसे में उनके परिजनों द्वारा दोनों की शादी नहीं कराने के बाद इन्होनें ये कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मौके पर बुलाकर उनकी पहचान कराई। आमेर थाना पुलिस ने शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें