फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में बैंक लूट, फायरिंग की और लूट ले गए 15 लाख रुपए

Thu, 20 Jul 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बदमाश
विज्ञापन
बदमाशों ने आज एक बार फिर दिखाया कि उनके हौंसले कितने बुलंद हैं। जयपुर शहर के एक बैंक में आज सुबह लुटेरों ने फायरिंग की और करीब 15 लाख रुपए लूट लिए। लूट के दौरान बैंक की असिस्टेंट कैशियर के गहने भी लूट लिए।
विज्ञापन



घटना आज सुबह करीब दस बजे की है, जब तिलक नगर स्थित यूको बैंक में आम दिनों की तरह कार्य शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार इसी दौरान दो बदमाश बैंक में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दो फायर किए।

इसके बाद उन्होंने सभी बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया। बैंक से मिली जानकारी के अनसुार लुटेरों ने पहले 15 लाख रुपए लूटे उसके बाद बैंक असिस्टेंट कैशियर रजनी भार्गव को पिस्टल दिखाकर उसके गहने भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मी की बाइक तक उठा ले गए, फैली सनसनी...

यूको बैंक
जाते-जाते बदमाश बैंक के सफाई कर्मचारी की बाइक भी ले गए। इनमें से एक संदिग्ध की फोटो बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बैंक में दिन-दहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


शहर में इस ​तरह की लूट ने पुलिस ​अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कराई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें