फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ममता' की ट्रेनिंग पहले ही मिल गई थी इस शेरनी को

Sun, 21 May 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
नाहरगढ़ बायलोजिकक पार्क में रविवार को शेरनी तेजिका ने तीन शावकों को जन्म दिया। प्रशासन ने न केवल तेजिका के लिए खास इंतजाम करवाए थे बल्कि वह अपने शावकों को सही परवरिश दे सके इसके लिए भी ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


इसके लिए खास कार्यक्रम तय किया गया। इसके तहत तेजिका के एनक्लोजर में एलईडी लगाकर उसे चित्रों व वीडियो के माध्यम से बच्चों को पालने वाले नजारे दिखाए गए।  जब से यह पता चला कि शेरनी तेजिका गर्भवती है, तभी से उसके लिए जो खास शेड्यूल बनाया गया, उसमें हर बात का ध्यान रखा गया। इसके मुताबिक पहले सुबह मार्निंग वॉक को शामिल किया गया तो उसके बाद रेस्ट। फिर दोपहर तक लंच तय किया गया। इसके बाद थोड़ी देर के आराम के बाद ट्रेनिंग टाइम। इसके तहत एन्क्लोजर में एक एलईडी लगाया गया, जिसमें तीन तीन मिनट के वीडियो चलाए जाते जिसमें बच्चों को फीड करवाने व देखभाल के अन्य दृश्य दिखाए जाते थे।

अब सवाल यह कि आखिर ये कवायद की क्यों गई। इसका जवाब है कि इससे पहले जोधपुर में गुजरात से मादा शेरनी लाई गई  थी। जिसने तीन शावकों को जन्म दिया गया था। उसने बच्चों को अपना दूध नहीं पिलाया। जिसके कारण शावकों की मृत्यु हो गई थी। ऐसी स्थिति यहां नहीं हो, मादा लायन अपने बच्चे को अपनाए और फीड करवाए, इसके लिए उसे पहले से ही मानसिक तौर पर तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें