फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 3 नहीं 5 शावकों को जन्म दिया था शेरनी तेजिका ने

Tue, 23 May 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शेरनी तेजिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क में गुजरात के जूनागढ़ से लाई गई शेरनी तेजिका ने तीन नहीं पांच शावकों को जन्म दिया था। तीन दिनों से बायोलोजिकल पार्क प्रशासन की ओर से इस बार को जाहिर नहीं किया गया, जिसकी वजह से कई तरह की बातें सामने आती रहीं।
विज्ञापन


मीडिया में भी शावकों की संख्या को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रही। इस दौरान किसी भी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। तीन दिन बाद मंगलवार को जाकर वन विभाग की ओर से सही जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले गुजरात से लेकर जयपुर जंतुआलय में रखे गए एशियाई शेर सिद्धार्थ और शेरनी तेजिका के जोड़े को नाहरगढ़ बायोलोजिलक पार्क में रखा गया। यहां शेरनी ने शनिवार की रात को शावकों को जन्म देना शुरू किया था। करीब 29 साल में पहली बार किसी शेरनी ने यहां शावकों को जन्म दिया।

पार्क प्रशासन की ओर से जानकारी ये दी गई कि शेरनी तेजिका ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है, जिसके के मुताबिक तेजिका ने तीन नहीं बल्कि पांच शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन


तेजिका ने 20  व 21 मई की रात में शाम 6.51 बजे, रात 9.26 पर और रात 12.04 मिनट पर तीन शावकों को जन्म दिया। इसके करीब चौबीस घंटे बाद 22 मई को सुबह 3.10 मिनट पर दो और शावकों को जन्म दिया। चौबीस घंटे बाद पैदा हुए दो शावकों में से एक मृत पैदा हुआ था और दूसरा कमजोर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें