फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से राजस्थान आई तेजिका ने दी एक साथ दी तीन खुशियां

Sun, 21 May 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शेरनी तेजिका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जयपुर के नाहरगढ़ बायलोजिकल पार्क में रविवार का दिन खुशियां लेकर आया। यहां एक साथ तीन—तीन खुशियां मिली। पार्क में शेरनी तेजिका ने तीन शावकों को जन्म दिया है। पार्क में पहला मौका है जब किसी शेरनी ने यहां शावकों का जन्म दिया। 
विज्ञापन


इन शावकों के जन्म लेने के बाद पार्क में खुशियां छा गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक—दूसरे को बधाई दी। मिठाइयां बांटी गई। शावकों का जन्म सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुआ है। तेजिका और उसके साथी शेर सिद्धार्थ को गुजरात के जूनागढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य से लाया गया था।

नाहरगढ़ बायोलोजिक पार्क से पहले जयपुर के चिड़ियाघर में शेरों का कुनबा बढ़ाने के प्रयास हुए लेकिन सफलता नहीं मिली। जयपुर चिड़ियाघर में करीब 29 साल पहले शेरों का अंतिम बार प्रजनन हुआ था। बायोलोजिकल पार्क में शेरों को शिफ्ट करने के बाद करीब एक साल से इनके प्रजनन के प्रयास किए जा रहे थे। 
विज्ञापन


तीन शावक स्वस्थ बताए जा रहे है। अभी ये अपनी मां के पास है। सुरक्षा कारणों से किसी भी कर्मचारी को इनके पास नहीं जाने दिया जा रहा है। इन पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए दर्शकों को भी शेरों के पिंजरे की तरफ आने—जाने नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें