फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स ब्लैकमेल प्रकरण में पूर्व सरकारी वकील भगौड़ा घोषित

Thu, 26 Oct 2017 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने शहर के बहुचर्चित हाईप्रोफाइल सेक्स ब्लैकमेल प्रकरण में फरार चल रहे पूर्व सरकारी वकील अनिल यादव को भगौड़ा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी वकील के खिलाफ गिरफ्तारी के स्थायी वारंट भी जारी किए हैंं।
विज्ञापन


एसओजी की ओर से अदालत को बताया गया कि पूर्व में आरोपी वकील की गिरफ्तारी के लिए अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आरोपी को भगौड़ा घोषित कर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाए।

गौरतलब है कि जयपुर शहर के बहुचर्चित इस सेक्स ब्लैकमेलिंग प्रकरण में एसओजी ने कई वकीलों और एक एनआरआई युवती सहित अन्य युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। एसओजी की जांच में सामने आया कि आरोपी शहर के हाईप्रोफाइल लोगों के पास युवतियां भेजकर उन्हें जाल में फंसाते थे और बाद में दुष्कर्म के आरोप से बचाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए में राजीनामा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें