एक घर में चोरी करने के लिए घुसे चोरों को देखकर मकान मालिक इतना घबरा गया कि उसे हार्ट अटैक ही आ गया। ये देखने के बाद चोर उस घर से तो भाग गए लेकिन उसी कॉलोनी के दूसरे घरों को उन्होनें अपना निशाना बना लिया।
घटना उदयपुर जिले के फतहनगर कस्बे में बुधवार देर रात चोरों ने एक मकान पर धावा बोला। चोरों को घर में घुसता देख मकान मालिक ओमप्रकाश स्वर्णकार घबरा गया और उसे हृदयाघात हो गया। इसके बाद परिवार के लोग जाग गए और चोरों का भागना पड़ा।
वहीं ओमप्रकाश और उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के मिलते ही फतहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।