पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया
- फोटो : Social Media
...इधर सरकार बोली, 'फिलहाल ऑल इज़ वेल'
पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा, प्रदेश में अभी तक 6 लाख 87 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पश्चिमी राजस्थान में संक्रमण एवं मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है। जैसलमेर जिले में पिछले एक सप्ताह से लंपी रोग से किसी जानवर के मरने की रिपोर्ट नहीं मिली है।
राज्य सरकार दावा कर रही है, लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गोवंशीय पशुओं में टीकाकरण युद्ध गति से किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने आंकड़े भी जारी किए हैं। बताया गया है कि अब तक 27 जिलों में 6 लाख 87 हजार 375 पशुओं में टीकाकरण किया गया है।
इन जिलों में हुआ टीकाकरण
- अजमेर में 53,209
- कुचामन सिटी में 37,697
- भरतपुर में 56,410
- चित्तौड़गढ़ में 43,476
- अलवर में 73,535
- जयपुर में 29,957
- बांसवाड़ा में 53,000
- कोटा में 40,232
- बूंदी में 34,979
- बारां में 75,571
- झालावाड़ में 34,118
- प्रतापगढ़ में 44,866
- उदयपुर में 33,255