फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोदी के क्रिकेट सफर का आज हो जाएगा अंत !

Sat, 24 Jun 2017 09:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ललित मोदी
विज्ञापन
मनी लॉउड्रिंग केस में फंसे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की राजस्थान क्रिकेट से विदाई आज तय है। एक वक्त भारतीय क्रिकेट संचालन के पुरोधा माने जाने वाले ललित मोदी के क्रिकेट सफर का शनिवार को आरसीए की बैठक के बाद अंत हो जाएगा।
विज्ञापन


नई आरसीए पैनल की शनिवार को होने वाली बैठक में ललित मोदी के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। क्योंकि बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि आरसीए से तभी बैन हटेगा जब ललित मोदी नागौर क्रिकेट संघ से हटाए जाएंगें।

इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा है कि यदि ललित मोदी स्वयं इस्तीफा नहीं देते है तो आरसीए व नागौर क्रिकेट संघ के सचिव आर सी नांदू जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाकर मोदी को हटा सकते है। गौरतलब है कि नांदू ललित मोदी के बेहद करीबी माने जाते है और इस बार भी वह मोदी गुट से ही चुनाव जीतकर आरसीए सचिव बने है। लेकिन नांदू का कहना है कि क्रिकेट की भलाई के लिए जो होगा वह किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें