फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी कल, खाटू के मेले में बनेगा भक्तों का रिकार्ड

Tue, 07 Mar 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में पहुंचे लाखों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाटू श्याम धाम के लक्खी मेले में रोज लाखों की संख्या में पदयात्री पहुंच रहे हैं। लक्खी मेले में भक्तों की तादाद नए रिकार्ड बना रही है। मंदिर में एक ही दिन में नवमी की तिथि पर सवा लाख श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। अब माना जा रहा है कि लक्खी मेले के सबसे बड़े दिन यानी एकादशी पर बुधवार को यह तादाद कई गुना हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि एकादशी के दिन आठ से दस लाख भक्त खाटू के दरबार में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


खाटू के मार्ग में रिंगस से लेकर खाटू मंदिर तक ध्वजाओं की कतार हवा में लहराती हुई नजर आती है। रींगस से रवाना हुई 91 फीट की ध्वजा भी आकर्षण का केंद्र बनी। लक्खी मेले में डाक ध्वजा थामे लोग नजर आए तो कनक दंडवत करते भक्त भी दिखाई दिए। पूरे खाटू में बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के ठीक बाहर कतार में लगे श्रद्धालुओं पर इत्र की बारिश करने का इंतजाम भी किया गया।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए हर तरह के बेहतर इंतजाम के प्रयास किए गए। सुरक्षा के नजरिए से जहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है, वहीं रेलवे ने भी खाटू तक भक्तों को लाने के लिए ट्रेनों की विशेष व्यवस्था की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में जगह जगह खाने पीने और संगीत कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न समाजसेवी संगठनों और खाटू के भक्त मंडलों की ओर से पदयात्रियों के पैरों का दर्द दूर करने के लिए मालिश व एक्यूप्रेशर मशीनों का इंतजाम किया  गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें