45 घंटे बाद निकला मिट्टी में दबा मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
करीब 45 घंटे की मशक्कत के बाद आखिर मिट्टी में दबे मजदूर का शव निकाल लिया गया है। इसके बाद परिजन धरने पर बैठ गए। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
यह घटना राजस्थान में सीकर जिले के नीम का थाना कस्बे की है। कस्बे के वार्ड 12 में तीन दिन पहले मजदूर जयचंद कुई खोदते समय उसमें दब गया था। तीन दिन से जिला प्रशासन की टीम उसे निकालने का प्रयास कर रही थी। आज शाम जयचंद का शव बाहर निकालने में सफलता मिली। इस दौरान बचाव कार्य को कई बार रोकना भी पड़ा, क्योंकि पड़ोस में जो मकान था उसके गिरने की आशंका बन गई थी।