फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगी राम के वोटों में सेंध, मीरा को मिला उम्मीद से ज्यादा

Thu, 20 Jul 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ramnath kovind
विज्ञापन
भाजपा की सरकार वाले इस प्रदेश से एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को उम्मीद से कम मत मिले, तो यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार को उम्मीद से ज्यादा। यहां कांग्रेस का कोविंद के वोटों में सेंध लगाने का दावा सही साबित हो गया। हालांकि इन मतों का दोनों उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर कोई योगदान नहीं रहा।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं राजस्थान की, जहां पिछले दिनों पहुंचकर दोनों उम्मीदवारों ने उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। मीरा कुमार की अपील ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा मत दिलवाए, तो कोविंद को उम्मीद से कम मत मिले हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस का दावा था कि राजस्थान से मीरा कुमार को 29 वोट मिल जाएंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद से ज्यादा 34 वोट मिल गए।

इधर, भाजपा का दावा था कि भाजपा और निर्दलियों के मत मिलाकर कोविंद को राजस्थान से 171 वोट मिलेंगे, लेकिन लेकिन ये दावा सच्चा साबित नहीं हो सका। कोविंद को 166 मत ही मिल पाए। मतों को लेकर भाजपा का गणित यहां खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, किस तरह से था भाजपा और कांग्रेस के दावों का गणित

मीरा कुमार - फोटो : SELF
राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से भाजपा के पास 161 सीटें हैं। एनडीए में शामिल राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के चार, जमींदारा पार्टी के दो और चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलने की भाजपा को उम्मीद थी। मतदान के दिन तो भाजपा के पोलिंग एजेंट श्रीचंद्र कुपलानी ने 171 से भी ज्यादा वोट मिलने का दावा कर रहे थे।

इधर, कांग्रेस के पास खुद की 24 सीटों के अलावा बसपा के दो और तीन निर्दलीय विधायकों के वोट थे। कांग्रेस की ओर से भी भाजपा के वोटों में सेंध लगाने का दावा किया गया था। परिणाम सामने आने पर कांग्रेस का दावा सही साबित हुआ।

भाजपा के लिए राहत की बात यह रही कि कोविंद को यहां से 161 से पांच वोट ज्यादा मिले हैं। ऐसे में कम से कम पार्टी के खुद के वोटों में सेंध के आरोप से बच गई है। गुप्त मतदान के कारण पार्टी के लिए यह पता लगाना थोडा मुश्किल होगा कि किन पांच विधायकों ने आखिरी समय पर पाला बदला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें