केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर
केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि सूफिज्म के लिए जाना जाने वाला कश्मीर वाहबिज्म की ओर बढ़ा है। कैमरे पत्थरबाजों को ही दिखाते हैं और देश भी वही देखता है। लेकिन कश्मीर में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सेना भी स्वतंत्र है।
भाजपा की मंथन बैठक में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को भाजपा कार्यालय में राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात 2014 से पहले के दस सालों की देन हैं। इन सालों में जो कश्मीर सूफिज्म के लिए मान जाता था, वह धीरे-धीरे और अंदर ही अंदर वाहबिज्म की तरफ बढ़ा। अब आज वह फटकर उभर रहा है। लेकिन वर्ष 2014 के बाद से हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि सेना को कश्मीर में कैसे भी हालातों से निपटने के लिए दिल्ली को ओर मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सेना को जो एक्शन लेना है, वो पूरी हिम्मत से व सिखाई गई तकनीकों के साथ ले।