चेतन सैनी की तस्वीर को नमन करते करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
पद्मावती विवाद के बीच जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट की प्राचीर पर संदिग्ध अवस्था में लटके मिले चेतन सैनी के घर करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतन सैनी की मौत को संदेहास्पद बताया और कहा कि सरकारी संपत्ति पर कोई कैसे सुसाइड कर सकता है। करणी सेना ने राज्य सरकार से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। साथ ही मृतक चेतन सैनी के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजे की भी मांग उठाई।
मकराना कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती तो करणी सेना आंदोलन करेगी।