अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ विवाद में रह चुके अभिनेता कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म को लेकर किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि वे जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
कपिल की आगामी फिल्म फिरंगी को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म होने लगा है। फिरंगी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद तो जैसे कपिल ने प्रमोशन टॉप गियर में ला दिया है। अपनी प्रमोशनल एक्टिविटीज के तहत ही कपिल कल जयपुर में भी आएंगे।
जयपुर में वे जहां अपने फैन्स के साथ रूबरू होंगे, वहीं मीडिया को भी फिल्म के बारे में जानकारी देंगे। वे बताएंगे कि फिल्म किस तरह की है और किस तरह यह फिल्म सभी वर्ग के लोगों को पसंद आएगी। कपिल बाइस गोदाम स्थित क्रिस्टल पॉम में आएंगे। यहां वे फिल्म से जुड़े कई सवालों को जवाब भी देंगे।