इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के भारत के इस ट्यूर की विशेष बात यह है कि जयपुर आने से पूर्व ही वे मुम्बई में ही राजस्थानी डिशों का आनंद लेंगे। बीबर के लिए 29 तरह के विशेष पकवान बनाए जा रहें है। इन पकवानों को विशेष तौर से राजस्थान से बुलाए गए शैफ तैयार कर रहे हैं।।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मुम्बई के डीवी पाटिल स्टेडियम में कंसर्ट के बाद इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का जयपुर आने का कार्यक्रम है। वे बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचेंगे। पिकसिंटी के ट्यूर में बीबर आमेर महल देखने जा सकते हैं। जयपुर के अतिरिक्त जस्टिन आगरा व दिल्ली भी जाएंगे। गौरतलब है कि बीबर सपनों की नगरी मुम्बई में आयोजित कंसर्ट में 45 हजार लोगों के सामने परफॉर्म करेंगे। बीबर भारत में पहली बार कंसर्ट कर रहें है। मुम्बई में बीबर का कंसर्ट अपने एलबम पर्पस को दुनियाभर में प्रमोट करने का हिस्सा है।
बीबर के साथ इंडिया के भी कुछ आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे। जस्टिन बीबर के मुंबई में होने वाली कंसर्ट की खबरों में कहा जा रहा है कि टिकट 4000 रुपए से शुरू है। फैंस को यह टिकट 22 फरवरी से मिलना शुरू हो चुके हैं।
ग्रैमी अवॉर्ड और अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके जस्टिन बीबर मुंबई के कार्यक्रम के दौरान अपने हिट गाने गाकर दर्शकों को लुभाएंगे।