जस्टिस दलवीर भंडारी पहुंचे जोधपुर में
- फोटो : अमर उजाला
जस्टिस दलवीर भंडारी हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे।
जस्टिस भंडारी के जोधपुर पहुंचने पर एअरपोर्ट पर उनका मित्रों, रिश्तेदारों के साथ ही समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राना के प्रेम भंडारी, राज्य बीज निगम के चेयरमैन शंभू सिंह खेतासर भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से भंडारी सीधे अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचे।
जस्टिस भंडारी इंटरनेशनल कोर्ट में निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार जस्टिस भंडारी एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे है। जस्टिस भंडारी के कल वापस जोधपुर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। जस्टिस भंडारी का दौरा पूरी तरह से निजी है। इंटरनेशनल कोर्ट में निर्वाचन के बाद वह अपने मित्रों रिश्तेदारों से मिलने के लिए जोधपुर आए हैं फिलहाल उनका जोधपुर में कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है।
लम्बी चुनाव प्रक्रिया के बाद जस्टिस दलवीर भंडारी के प्रतिद्वंद्वी ब्रिट्रिश जस्टिस क्रिस्टोफर ग्रीनवुड ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। जिस पर जस्टिस भंडारी के दूसरी बार निवार्चन की घोषणा हुई थी। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पहुंचने वाले जस्टिस भंडारी दूसरे भारतीय है। इससे पूर्व भारत से जस्टिस नगेन्द्र सिंह इस संस्थान में दो बार निर्वाचित हो चुके है।