अपनी आने वाली फिल्म ' जब हैरी मेट सेजल' में एक टूरिस्ट गाइड का रोल निभाने जा रहे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान रियल लाइफ में भी गाइड का तमगा हासिल कर सकते हैं। दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान की गाइड की भूमिका निभाने को लेकर जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने उन्हें सदस्य बनाने के लिए अप्रोच किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ ने शाहरुख को प्रस्ताव का एक लेटर भी भेजा है। गाइड एसोसिएशन के रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में गाइड की भूमिका अदा की है। ऐसे में जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने उन्हें माननीय सदस्य बनाने के लिए एप्रोच किया है।
सूत्रों के अनुसार जोधपुर गाइड एसोसिएशन के एप्रोच करने के बाद किंग खान शुक्रवार को जोधपुर आ सकते हैं। जहां वो जोधपुर टूरिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक शाहरुख के जोधपुर आने का कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन एसोसिएशन की उनसे बात चल रही है।