फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवीयू शिक्षक भर्ती 2017 : सिंडिकेट मेंबर्स ने कहा कि भर्ती में हर स्तर पर अनियमितता

Sat, 10 Feb 2018 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2017 सवालों के घेरे में है। ऐसे में सिंडिकेट में राज्य सरकार के प्रतिनिधि, राज्यपाल के प्रतिनिधि और कुलपति के प्रतिनिधि सहित अधिकांश सदस्यों ने सरकार और प्रशासन से भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए फलौदी से विधायक और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय सिंडिकेट के मेंबर पब्बाराम विश्नोई, बिलाड़ा से विधायक और सिंडिकेट के सदस्य अर्जुन लाल गर्ग ने इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता होने की बात कही है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए कुलपति से मुलाकात कर उन्हें लिखित में आग्रह किया। साथ ही, सिंडिकेट सदस्यों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को भी इस संबंध में अवगत कराते हुए इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है। सिंडिकेट सदस्यों ने आरोप लगाया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हर स्तर पर अनियमितता हुई है।
विज्ञापन

ये उठाए सवाल

मीडिया से रूबरू होते सिंडिकेट सदस्य - फोटो : amar ujala
भर्ती प्रक्रिया में एक ही गाइड से 80 प्रतिशत सवाल आने, सिंडिकेट के निर्णयों के मिनिट्स पूरे नहीं आने और उसमें बदलाव करने सहित इसकी जानकारी नहीं देने, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के निर्धारित अनुपात में परिणाम जारी करने की बजाय पूरे अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने के साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति यूपी के समाचार पत्र में निकालने सहित अन्य कई सवाल उठाए हैं।

सिंडिकेट सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई जाती है तो वह इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस दौरान बिलाड़ा से विधायक अर्जुन लाल गर्ग ने कहा कि मैंने तो इस मामले में सिंडिकेट सदस्य के पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है।

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती 2013 भी विवादों में है। जिसकी जांच एसीबी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें