फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद हिंसा, उचित नहीं लगता तो बदल दो सरकार: विशाल भारद्वाज

Fri, 26 Jan 2018 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एक सेशन में चर्चा के दौरान फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज
विज्ञापन
साहित्य के महाकुंभ में आज दूसरे दिन फिल्म पद्मावत को लेकर के आज डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने हिंसक प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की। भारद्वाज ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद लोगों ने सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन किया जो कि मेरी नजर में बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन



उन्होनें कहा कि करोड़ों लोगों ने जिस सरकार को चुना है उसी सरकार ने सेंसर बोर्ड को चुना बनाया है और उसके प्रतिनिधियों को नियुक्त किया है ऐसे में फिल्म को रिलीज करने का फैसला भी बोर्ड द्वारा ही लिया गया है। उन्होनें आगे कहा कि यदि लोगों को सेंसर बोर्ड का फैसला उचित नहीं लगता तो वो सरकार बदल सकते हैं।

भारद्वाज ने इस दौरान राज्य सरकारों को भी जमकर कोसा, उन्होनें कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने के आदेश दे ही दिए थे तो फिर सरकारों ने क्यों अपने अपने प्रदेशों कानून व्यवस्था बनाने की कोशिशें की। बता दें कि आज फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 'रिवॉल्यूशनरी पोएट्स ऑन हेमलेट, हैदर एंड शेक्सपीयर्स एबिलिटी टू स्पीक ट्रूथ टू पॉवर' नामक सेशन था जिसमें उन्होनें अपनी फिल्म हैदर और शेक्सपीयर पर प्रिती तनेजा के साथ बातचीत की। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मैं पूरी तरह भंसाली के साथ

padmavat - फोटो : G. pal
भारद्वाज ने कहा कि ये सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बच्चों से भरी बस पर पत्थर फेंके गए और जगह जगह हिंसक प्रदर्शन हुए फिर भी इन हिंसक प्रदर्शनों को रोकने में सरकारें नाकाम साबित हुईं ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थितियां और भी बिगड़ सकती थी। उन्होंनें ​पद्मावत के डायरेक्टर भंसाली का समर्थन करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से भंसाली के साथ खड़ा हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें