फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी एकता के साथ जितेन्द्र ने क्यों ली सेल्फी

Thu, 06 Apr 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बेटी एकता कपूर के साथ जितेन्द्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाॅलीवुड अभिनेता जितेन्द्र बेटी एकता कपूर के साथ अजमेर दरगाह में सेल्फी लेते दिखे। वे अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी लगाने आए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को बेटी एकता कपूर के साथ जितेन्द्र ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर बच्चों के कॅरियर की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। जितेन्द्र और एकता को धानमण्डी से भीड़ के बीच पैदल ले जाया गया। इस दौरान जितेन्द्र व एकता को प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। उनके प्रशंसक दोनों कलाकारों को कैमरे में कैद करने के लिए मशक्कत करते नजर आए। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी इन्हें कैमरे में कैद करने के लिए मशक्कत करते रहे।

खादिम सैयद नदीम चिश्ती और सैयद इमरान चिश्ती ने जितेन्द्र व एकता को जियारत करवाकर तबर्रूक भेंट किया। साथ ही उनकी सेहतमंदी के लिए दरगाह में दुआ भी की। गौरतलब है कि अभिनेता जितेन्द्र का शुक्रवार को जन्मदिन है। जितेन्द्र अपने परिवार के साथ जन्मदिन जयपुर में सेलिब्रेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें