फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिनट में लूट ले गए 14 लाख के गहने, शहर में फैल गई दहश्त

Thu, 02 Nov 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटनास्थल।
विज्ञापन
बदमाशों के बुलंद हौंसले कानून व्यवस्था को धता बता रहे हैं। पुलिस की तमाम नाकाबंदी और सुरक्षा की पोल खोलते हुए भिवाड़ी में बदमाश दो मिनट में 14 लाख के गहने लूटकर आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन



दरअसल घटना भिवाड़ी के भीड़भाड़ वाले समतल रोड पर बुधवार शाम की है। जब यहां स्थित एक ज्वैलरी शॉप में तीन बदमाश घुसे और रिवॉल्वर की नोंक पर गहने लूट लिए। दुकान के मालिक मनोज सोनी के मुताबिक शाम करीब 7.21 बजे तीन बदमाश घुसे और उस पर रिवॉल्वर तान दी। जब उसने गहने के बॉक्स निकालने में आनाकानी की तो एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। लेकिन निशाना चूक गया और गोली काउंटर में लगी। इसके बाद वे गहने से भरा बॉक्स उठाकर बाहर निकल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने लूट के बाद बाहर निकलकर भी दो हवाई फायर किए। लूट की यह वारदात पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

बिजली गुल हो गई थी घटना के समय

घटनास्थल।
घटना के दौरान इलाके की लाइट गुल थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर बिजली बहाल कराई। इसके बाद नाकाबंदी भी कराई गई  लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।

वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या पांच थी।

सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे समय के अनुसार बदमाश 7.21 बजे दुकान में घुसे और 7.23 बजे दुकान से निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें