जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह जेट एयरवेज की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मात्र 20 मील उड़ान तक का ही फ्यूल बचा था। फ्लाइट में 125 य़ात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार लेह से दिल्ली जा रही फ्लाइट संख्या 2369 को फ्यूल अलर्ट के बाद जयपुर डाइवर्ट किया गया था। दरअसल जब जेट की यह फ्लाइट दिल्ली पहुंची तो एयर ट्रैफिक कंजेक्शन के कारण बहुत देर तक इसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद जब पायलट ने फ्यूल अलर्ट की इंफार्मेशन दी तो फ्लाइट को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया।
सूत्रों के अनुसार फ्लाइट में 20 मील की उड़ान के लिए ही फ्यूल बाकी थी। इस कारण जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें सवार सभी 125 यात्री सुरक्षित बताए जा रहें है। वहीं शुक्रवार सुबह ही जयपुर में गो एयरवेज की एक फ्लाइट को भी दिल्ली से डायवर्ट कर यहां लैंड कराया गया है।
मुम्बई से दिल्ली आई इस फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया।