फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैलेसिया प्रोजेक्ट मामले में जेडीए की अपील खारिज

Fri, 07 Jul 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेच्यू सर्किल के पास बन रहे पैलेसिया प्रोजेक्ट के नक्शे निरस्त करने पर जेडीए न्यायाधिकरण की रोक को सही मान लिया है। इसके साथ ही अदालत ने इस संबंध में जेडीए की ओर से दायर अपील को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश जेडीए की अपील पर सुनवाई करते हुए दिए। मामले के अनुसार 11 दिसंबर 2014 को बीपीसी की बैठक में निर्माणाधीन पैलेसिया प्रोजेक्ट के नक्शे निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद जेडीए ने मार्च 2015 में प्रोजेक्ट के नक्शे निरस्त कर दिए थे। इसके खिलाफ ओम मेटल्स की ओर से जेडीए न्यायाधीकरण में याचिका दायर की गई। जिस पर न्यायाधिकरण ने ओम मेटल्स के पक्ष में फैसला देते हुए नक्शे निरस्त करने के जेडीए के आदेश को गलत माना। इस आदेश को जेडीए की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें