बॉलीवुड की जानी—मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को अलवर पहुंची। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं को लेकर निशाना साधा।
जयाप्रदा शहर के कंपनी बाग के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल का उद्घाटन करने अलवर पहुंची। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा जवानों ने समर्थकों को काबू में रखा। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जयाप्रदा ने पत्रकारों से बातचीत में जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पर तीखी बयानबाजी की।
जयाप्रदा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। जिसका खमियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। उन्होंने समय की बदलाव की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता ने योगी को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है, जिससे लोगों की आशाएं मोदी सरकार के प्रति और ज्यादा बढ़ गई हैं।