प्रकाश जावड़ेकर फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन में
देश में शिक्षा और उसके बाद जॉब की हालात वास्तव में चिंताजनक है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोस्ट ग्रेज्युट स्टूडेंट भी बड़ी संख्या में स्वीपर की जॉब के लिए आवेदन करते हैं।
यह कहना है देश के मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का। जावड़ेकर आज जयपुर में आयोजित हो रहे फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। जावड़ेकर ने कहा कि उनका मतलब स्वीपर की जॉब को कम कर आंकना नहीं है। उनका कहना है कि जिस स्तर की शिक्षा हासिल की गई है जॉब भी उसी स्तर का होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्टूडेंट को स्किल डवलपमेंट की काफी आवश्यकता है, जिससे कि वह अपने पांव पर खड़ा हो सके। जावड़ेकर ने कहा कि स्किल एजुकेशन को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
यही नहीं उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा के अधिकार कानून में जो बदलाव लाए जा रहे हैं उसके लिए देश के 24 राज्यों ने हामी भर दी है।