फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेज्युएट स्टूडेंट भी स्वीपर की जॉब के लिए एप्लाई कर रहे हैं - जावड़ेकर

Sat, 05 Aug 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन में
विज्ञापन
देश में शिक्षा और उसके बाद जॉब की हालात वास्तव में चिंताजनक है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोस्ट ग्रेज्युट स्टूडेंट भी बड़ी संख्या में स्वीपर की जॉब के लिए आवेदन करते हैं।
विज्ञापन



यह कहना है देश के मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का। जावड़ेकर आज जयपुर में आयोजित हो रहे फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। जावड़ेकर ने कहा कि उनका मतलब स्वीपर की जॉब को कम कर आंकना नहीं है। उनका कहना है कि जिस स्तर की शिक्षा हासिल की गई है जॉब भी उसी स्तर का होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट को स्किल डवलपमेंट की काफी आवश्यकता है, जिससे कि वह अपने पांव पर खड़ा हो सके। जावड़ेकर ने कहा कि स्किल एजुकेशन को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


 यही नहीं उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा के अधिकार कानून में जो बदलाव लाए जा रहे हैं उसके लिए देश के 24 राज्यों ने हामी भर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

विश्व में भारत इकलौता है, इस मामले में

जयपुर में फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन
 राजस्थान के स्कूली शिक्षा वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में ​गठित कमेटी के सुझाए गए बदलावों के बारे में प्रकाश जावड़ेकर ने यहां जानकारी दी।

उन्होंने बताया ​कि अब पांचवी और आठवी में बच्चे को परीक्षा में पास होने के बाद ही आगे प्रवेश मिलेगा। साथ ही जावड़ेकर ने बताया कि भारत दुनिया का ऐसा इकलौता देश है, जहां प्रतिदिन 100 मिलियन से ज्यादा स्कूली बच्चों को मिड-डे मील दिया जा रहा है।

वही इस मौके पर उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर भी चिंता जताई। गौरतलब है कि जयपुर में आयोजित हो रहे दो दिवसीय फेस्टिवल आॅफ एजुकेशन में दुनिया भर से शिक्षाविद् सम्मलित हो रहे हैं। इस फेस्टिवल में भारत में एजुकेशन की बेहतरी को लेकर चर्चा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें