फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर के समीप जुटे जाट, महापड़ाव में संख्या बढ़ाने के लिए टीमें गठित

Fri, 09 Jun 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भरतपुर के पास जाट महापड़ाव।
विज्ञापन
ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर—धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के महापड़ाव का शुक्रवार को दूसरा दिन है। भरतपुर के समीप रारह में चल रहे महापड़ाव में संख्या बढ़ाने के लिए समिति के नेताओं युवाओं की टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


जो घर—घर जाकर जाट समुदाय के लोगों को समझाइश कर महापड़ाव में सम्मलित करने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व जिला प्रशासन की ओर से दस सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल को भरतपुर वार्ता के लिए बुलाया गया था। लेकिन नेताओं ने भरतपुर में वार्ता करने से इंकार कर दिया।

महापड़ाव के दूसरे दिन लोगों की संख्या में ईजाफा हो रहा है। महापड़ाव में आ रहे लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था भी की गई है।  संघर्ष समिति का आरोप है ओबीसी आयोग की सर्वे रिपोर्ट तैयार हुए तीन माह हो चुका है। लेकिन सरकार की ओर से इस मामले में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महापड़ाव को देखते हुए आसपास के रेलवे स्टेशन व हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही कई आरएसी कंपनीयों की तैनाती भी की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें