फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से पहले उदयपुर पहुंची जसोदा बेन, जानिए क्यों...

Tue, 22 Aug 2017 05:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उदयपुर दौरे से पहले उनकी धर्मपत्नी जसोदा बेन मंगलवार को उदयपुर में पहुंची। मोदी 29 अगस्त को उदयपुर के दौरे पर आ रहे है। 
विज्ञापन


जसोदा बेन दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर में है। आज दूसरे दिन उन्होंने यहां शोभागपुरा स्थित सौ फिट रोड पर एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। यहां पर उनका स्वागत आश्रय सेवा संस्थान की निराश्रित बालिकाओं ने किया गया। जसोदा बेन को मेवाड़ी पाग पहनाकर किया गया।

वहीं निराश्रित बच्चियों से मिलकर वे भाव विभोर हो उठी। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से खुलकर बात की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी से मुलाकात कर बच्चियां भी खासी उत्साहित रही। आश्रय सेवा संस्थान की इन निराश्रित बच्चियों के साथ जसोदा बेन ने रेस्टोरेंट में ही लंच भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रवास के दौरान जसोदा बेन मीडिया से बात करने से बचती रही। प्रवास के पहले दिन सोमवार को जसोदा बेन एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें