फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल हुई जसोदा बेन चित्तौड़गढ़ से एंबुलेंस में रवाना

Wed, 07 Feb 2018 05:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ से रवाना होती जसोदा बेन(गोले में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन की गाड़ी आज सुबह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद जशोदा बेन को एंबुलेंस से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया है। यहां से जसोदा बेन हवाईजहाज से अहमदाबाद जाएंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन यहां बारां जिले के अटरू कस्बे में मंगलवार रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं और बुधवार सुबह वहां से इनोवा कार से अहमदाबाद के लिए लौट रहीं थीं। उनके साथ कार में 6 रिश्तेदार भी सवार थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे नम्बर 27 पर बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर आज करीब पौने दस बजे जसोदा बेन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में जसोदा बेन के रिश्तेदार बसंत भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दुर्घटना का कारण नहीं आया सामने

एंबुलेंस में सवार होने के लिए जातीं जसोदा बेन(गोले में) - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि जसोदा बेन को प्राथमिक उपचार देने के लिए चित्तौड़गढ़ लाया गया। यहां से उन्हें चिकित्सकों ने उपचार दिया, जिसके बाद सभी तरह की चिकित्सक जांच के बाद जसोदा बेन को एंबुलेंस के जरिये एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार, यहां से हवाईजहाज से जसोदा बेन अहमदाबाद जाएंगी।

एसडीएम सुरेश खटीक ने बताया कि जशोदा बेन का मेडिकल चेकअप किया गया है। उन्हें मामूली चोट आई है। जबकि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और दो गंभीर घायल हैं। उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना स्थल चित्तौड़गढ़ से 45 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जसोदा बेन की कार ट्रक से टकराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हालांकि दुर्घटना के सही कारण को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं कह पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें